Tuesday, August 17, 2021
Sunday, August 15, 2021
independent day
#आप_सभी_को_स्वतंत्रता_दिवस_कि_हार्दिक_
शुभकामनाये
रूह में बसा है यह देश,
मिट्टी का कर्ज यही निभा कर जायेंगे,
ऊँचा रहे हमारा झंडा,
तिरंगे का सम्मान करके निभाएंगे |
वतन से हमें प्यार बेशुमार,
करते है नमन हम बार - बार |
तिरंगा हमारा तीन रंगों का,
प्यार उनमे बसा बहुत सतरंगों का |
हौसला है हर देश वासियो में,
बस एक चाह है कोई नारी ना रहे दासियों में |
गर्व से हम सभी लगाते जय भारत का नारा,
यही हमारा जन्म और मरण का जयकारा |
Wednesday, July 7, 2021
हमें अच्छा लगेगा
माथा चूमकर हक जताओगे तो हमे अच्छा लगेगा।
एक शाम ही सही पर तेरे नजदीक बैठूं मै,
मुझे में बाहों में भर लेना हमे अच्छा लगेगा।
चाहे कदम संग चार चले हम और तुम,
हाथों में हाथ थाम चलेंगे तो हमे अच्छा लगेगा।
जिंदगी भर हम तुम्हारे और तुम हमारे ,
हर लम्हा मेरे पास रहोगे तो हमे अच्छा लगेगा।
सर्द फिजाये बनकर वादियों में आसीन रहो तुम,
सनम ये तेरा मीठा एहसास हमे अच्छा लगेगा ।
मोहब्बत में तुम याद कर मुस्कुराओगे अगर,
सनम तुम्हारा मुस्कुराना हमे अच्छा लगेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Read More
स्त्री आप भी रचनाकार हो
सृष्टि की रचयिता की तरह आप भी एक रचनाकार हो, हा जी आप स्त्री हो आप भी जीवन देने वाली एक शिल्पकार हो ।। ©️Poet Sunil Gavaskar
-
स्त्री का मुस्कुराना इस जहां के लिए ही नहीं बल्कि रब के लिए भी एक खूबसूरत अनमोल नजराना है। स्त्री रब की इबादत हैं आपके ऊपर है अपनाना है या ...